जिलाधिकारी ने पेयजल योजनाओ की नियमित जलापूर्ति में कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकण के सम्बन्ध में बैठक कर की समीक्षा
मीरजापुर 26 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल योजनाओ की नियमित जलापूर्ति में कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकण के सम्बन्ध…
मीरजापुर 26 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल योजनाओ की नियमित जलापूर्ति में कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर जल योजनान्तर्गत कार्य कर रहे एजेंसियो को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनो को ठीक कराते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने ब्लाको में सत्यापन कराएं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक प्रत्येक दशा में सत्यापन कराकर रिर्पोट उपब्लध ताकि अधिशासी अभियंता जल निगम सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से उसकी मरम्मत करा सकें। उन्हांेने कहा कि यदि इस योजनान्तर्गत कोई घर छूटा हो और वह कनेक्शन लेना चाहता हो तो उसका कनेक्शन करा दिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि डीपीआर में कुछ जगह/गांव छूट गए हो तो वहां पर जिस योजनान्तर्गत पाइपलाइन बिछाई गई हो तो उसकी भी जांच करा ले। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर टैकर के माध्यम से जलापूर्ति करा जा रही हो वहां गर्मी को देखते हुए नियमित जलापूर्ति कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धित विभाग व कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
