राजनीति

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा के बारह साल विश्वास विकास व जनकल्याण के कार्यशाला हुई सम्पन्न

मीरजापुर । आज दिनांक 29 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में राष्ट्रीय नेतृत्व एव प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी की अध्यक्षता में “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई । कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा जी रही । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी “राष्ट्रप्रथम” के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं । मा0 मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष 07 जून 2026 को पूर्ण हो रहे हैं । आगे उन्होंने यह भी कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं । विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित कराना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियाँ रही हैं । वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है । आगामी दिनों में मा0 प्रधानमंत्री जी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनेंगे और जनसेवा के अपने सार्वजनिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करेंगे । आगे अपने वक्तव्य में बताया कि “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” पूर्ण होने पर 05 जून से 21 जून 2026 तक निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे:— विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जन सम्पर्क एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आदि कार्यक्रम किये जायेंगे । कार्यशाला के संयोजक एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र नारायण सिंह ने किया ।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, गौरव ऊमर, चिन्तामणि मौर्या, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री विजय सिंह पटेल, रोहित त्रिपाठी, संध्या पटेल, आलोक सिंह, अनिल सिंह, पुनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आनन्द मैनी के साथ मण्डल प्रभारीगण, मण्डल अध्यक्षगण एवं ब्लॉक प्रमुखगण के साथ जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे एवं रतन कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

मुख्य न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।