
प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु है प्रतिबद्ध
मीरजापुर 14 मई 2026-समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) जवाहर नवोदय विद्यालय (खेल का मैदान), पटेहराकलां, मीरजापुर में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद-मीरजापुर के विकास खण्ड-राजगढ़, पटेहरा, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, हलिया, लालगंज, नगरपालिका चुनार एवं नगरपालिका अहरौरा के सम्मिलित जोड़ों में अनुसूचित जाति के 233, अनुसूचित जनजाति के 01, अन्य पिछड़ावर्ग के 55, सामान्य वर्ग के 02 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04 अर्थात कुल 295 जोड़ों का सामूहिक शादी सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मा० विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा० विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, मा० ब्लाक प्रमुख राजगढ़, मा० सांसद प्रतिनिधि, मा० अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह , उप निदेशक, समाज कल्याण, विन्ध्याचल मण्डल, खण्ड विकास अधिकारी-राजगढ़, पटेहरा, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, हलिया, लालगंज, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चुनार व नगरपालिका अहरौरा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित मा० विधायक मड़िहान एवं मा० विधायक मझवां ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू० 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू० 25000/- की धनराशि का आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाँदी की) तथा बर्तन) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।


































