शाहजहांपुर में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया हिंदी पत्रकार दिवस, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे मुख्य अतिथि
शाहजहांपुर, 30 मई को यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को शाहजहांपुर में हिंदी पत्रकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।
इस अवसर पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की भूमिका सबसे अहम है। पत्रकार समाज का दर्पण हैं जो सत्ता और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून, मान्यता प्रक्रिया के सरलीकरण और ग्रामीण पत्रकारों को सुविधा देने जैसे मुद्दे उठाए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष, जिले भर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य न्यूज़लेटर
देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।