राजनीति

43 डिग्री में प्रेस वार्ता: मिर्जापुर में भाजपा की अव्यवस्था से नाराज पत्रकार, दिनेश शर्मा का चेहरा भी न देख सके मीडियाकर्मी

मिर्जापुर 27 मई घोर
अव्यवस्थाओं के साथ भाजपा की प्रेस वार्ता संपन्न हुई आज भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आगमन मिर्जापुर में नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी के तीन साल पूर्ण होने साथ ही स्व. छन्नू लाल मिश्र की स्मृति में विंध्य स्वर संध्या का फतहा घाट पर शुभारंभ होने के उपलक्ष्य में हुआ जिसके अंतर्गत दोपहर साढ़े तीन बजे भाजपा की प्रेस वार्ता विक्रम कार्पेट नटवा चौराहा पर रखी गई।
43 डिग्री तापमान में सभी पत्रकार किसी तरह पहुंचे जहां पहुंचने पर सभी को घोर अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं का सामना करना पड़ा,ना तो बैठने की उचित व्यवस्था थी ना भीषड़ गर्मी में पीने का पानी ही मिला।
सबसे बड़ी बात तो यह रही कि प्रेसवार्ता में प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी जो कि राज्य सभा सांसद हैं उनसे प्रश्न पूछना या वार्ता करना तो दूर उनका चेहरा तक नहीं देख पाए। मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा ने प्रेस वार्ता बुलाई और इस बदइंतजामी में वो कही नज़र नहीं आये।
इस प्रकार के अनुचित व्यवहार से पत्रकार काफी क्षुब्ध नजर आए। इस भीषण गर्मी में इस प्रकार का कृत्य वाकई अशोभनीय है।

मुख्य न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।