बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है -राहुल राजभर
मिर्जापुर 29 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राहुल राजभर के द्वारा प्रेस वार्ता किया गया*
महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरसंघीय व्यवहार किया गया। सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़िता के घर नहीं पहुंचा, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 श्री अजय राय जी पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई नगर के पीड़िता के घर पहुंचे।
यह संवेदनहीन सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने की संवेदना नहीं रखता वह श्री अजय राय जी के जाने से इतना व्याकुल हो गया कि पूरे प्रदेश में सरकार की यह पर भाजपायी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस्ते मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध भी अजय राय जी खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे। बेहदाहकी सरकार के नुमाइंदों ने भी अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है।
बड़ा हास्यास्पद है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार और उनके मंत्री और विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं जबकि उनका सारा सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। अभी दो दिनों पूर्व ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टॉरेंट का 430 करोड़ रुपये माफ किए हैं, इसके पहले हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों के माफ कर उनसे भाजपा ने वसूली की है। कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है काम लो चंदा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है तथा ईडी, आयकर के छापों से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण भला और क्या हो सकता है?
सरकार को वाकई अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और उनमें अगर साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच करा ले, ho यह पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट हुई है। मिड-डे मील से लेकर सड़कों तक, अस्पताल की दवाईयों से लेकर मनरेगा तक चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि इन लोगों ने प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा है। न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हुई है बल्कि जितना अयोध्या में विकास नाम पर धन उगाही हुई है वह सबके सामने है
प्रेस वार्ता में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान गुलाबचंद पांडे रमेश चंद प्रजापति पप्पू राजधर दुबे आनंद त्रिपाठी रामनाथ दुबे राजेंद्र विश्वकर्मा विजय दुबे पहाड़ी रितेश मिश्रा रामसहाय सिंह राजू भारती कन्हैया लाल पाठक
मुख्य न्यूज़लेटर
देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।