राजनीति

सपा ने प्रदर्शन कर मतदाता सूची को दुरूस्त करने की उठाई आवाज

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी बोले दोषियो पर हो कार्यवाहीमीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनपद में 396 सदर विधानसभा…

02/06/2026
By dpdigitalsolution82@gmail.com

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी बोले दोषियो पर हो कार्यवाही
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनपद में 396 सदर विधानसभा मीरजापुर, 395-छानबे विधानसभा (सुरक्षित), 397-मझवां विधानसभा, 398-चुनार विधानसभा व 399- मड़िहान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में हजारो की संख्या में डूब्लीकेट (फर्जी) मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर मतदाता सूची को सही करने की माॅग जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से की। जिलाधिकारी को पाॅचो विधानसभा क्षेत्र की डूब्लीकेट और फर्जी नामो की सूची सौपी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जाॅच में गलती पाये जाने पर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनपद मीरजापुर के पाॅचो विधानसभा में एक नाम/एक ही पिता/पति का नाम समउम्र का कई बूथो पर विभिन्न वोटर आई0 डी0 नम्बर का एवं लगभग सेम फोटो का अंतिम मतदाता सूची में प्राप्त पाये जाने पर विरोध जताया और कहा कि 396-मीरजापुर 4353, एवं 398-चुनार में 5475 व 395-छानबे (सुरक्षित) में 5120 एवं 397-मझवां 6403 व 399-मड़िहान 6667 मंे मतदाता का नाम आया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के राष्ट्रीय दलो की बैठक मे बार-बार कहा जाता था कि गड़बड़ी होने पर लगे कर्मचारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी माॅग करती है कि 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में डूब्लीकेट (फर्जी) नाम दर्ज किये जाने से मतदाता विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 में मतदान नही कर पायेंगे। यह एक गंभीर मामला है मामले को तत्काल संज्ञान मे लेकर जाॅच करायी जाय और दोषी संलिप्त कर्मचारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही का अवगत कराया जाय।
प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, रविन्द्र बहादुर सिंह, झल्लू यादव, आशीष कोल, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, अभय यादव, मेवालाल प्रजापति, संदेश यादव, रामराज यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।