---Advertisement---

मीरजापुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: पिता-पुत्र समेत 8 लोगों ने किया रक्तदान, दिया समाज को जीवंत संदेश

May 19, 2026 6:25 PM
---Advertisement---

मीरजापुर, 18 मई 2026 – नगर पालिका परिषद मीरजापुर और विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की पहल पर आयोजित इस शिविर में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 16 लोगों ने पंजीयन कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 8 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज को सेवा और समर्पण का जीवंत संदेश दिया।

शिविर की सबसे विशेष बात रही कि कोतवाली वार्ड के सभासद पति श्रीकिशन कसेरा ने अपने पुत्र प्रथम कसेरा के साथ मिलकर रक्तदान किया। अन्य रक्तदाताओं में केशव लुंडिया, आनंद कसेरा, रीतेश कुमार गुप्ता, सतीश कुमार, कृष्णा और आशीष कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगर पालिका की ओर से सभासद अलंकार जायसवाल, सभासद बाबा यादव और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू, मीडिया प्रभारी विनय कुमार और मोहित सिंह मौजूद थे।

मेडिकल कॉलेज ब्लड सेंटर की ओर से डॉ. विनोद कन्नौजिया, काउंसलर माला सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता, अमित पटेल, प्रवेश राजभर, प्रदीप और मनीष ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 8 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है और नगर पालिका परिषद का लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को ऐतिहासिक घंटाघर में आयोजित शिविर में नगर पालिका के सहयोग से 83 यूनिट रक्तदान हुआ था, जबकि आज 8 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन आनंद कसेरा ने किया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कारणों से नगर पालिकाध्यक्ष को अचानक लखनऊ जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने पूर्व निर्धारित इस शिविर के लिए जाते समय सभी को दिशा-निर्देश दे दिए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment