डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस दान और उनके पुत्र समेत चार अन्य के ख़िलाफ़ गैंग रेप मामले में मुक़दमा दर्ज।
आर्ची तिमोथी के बाद नये बलात्कारी आये सामने प्रयागराज। इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर डायोसिस ऑफ लखनऊ से है जहां बिशप जॉनसन एक्सटेंशन की हेड मिस्ट्रेस प्रियदर्शिनी सिंह ने…


आर्ची तिमोथी के बाद नये बलात्कारी आये सामने
प्रयागराज। इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर डायोसिस ऑफ लखनऊ से है जहां बिशप जॉनसन एक्सटेंशन की हेड मिस्ट्रेस प्रियदर्शिनी सिंह ने बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके पुत्र ऐलन दान, डीईबी सचिव राकेश छत्री और विशाल नोबेल सिंह (पूर्व पति) के विरुद्ध कर्नलगंज थाने में गैंगरेप जैसी गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया है। हाल ही में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में प्रियदर्शिनी सिंह को बर्खास्त किया गया था जिसके बाद उनपर आरोप था कि वो बर्ख़ास्तगी के बावजूद भी स्कूल में आ रहीं हैं और साक्ष्यों के साथ छेडछड़ कर रही हैं। इस संबंध में बिशप मॉरिस एडगर दान ने अपनी ओर से पत्र जारी कर पुलिस के तमाम आला अधिकारियों को जानकारी दिया था पर यहाँ दाँव उल्टा ही पड़ गया उधर प्रियदर्शिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ गैंगरेप किया है, इस आरोप के बाद बिशप मॉरिस दान और उनका बेटा आरोपी ऐलन दान दोनों ही फ़रार हैं। हालाँकि पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
दूसरी तरफ़ पुलिस की एक टीम आरोपी डीईबी सचिव राकेश छत्री से भी पूछताछ के लिए लखनऊ निकल चुकी है।
