मिर्जापुर। सरकार भ्रष्टाचार पर भले ही सख्ती दिखा रही हो, लेकिन टीबी विभाग में दलालों और संविदा कर्मियों की मिलीभगत से “काउंटर साइन” के नाम पर अवैध वसूली का खेल बेखौफ जारी है।
मामला चंदौली में तैनात एक कर्मी का है, जो 2019 में बने अपने मेडिकल प्रमाण पत्र पर सीएमओ का काउंटर साइन कराने मिर्जापुर पहुंचा था। सीएमओ ने उससे जरूरी कागजात लाने को कहा, लेकिन तभी एक सक्रिय दलाल ने उसे अपने चंगुल में ले लिया। दलाल ने कहा कि वह एक आदमी से बात कराएगा जो काम करा देगा। दुर्भाग्यपूर्ण यह कि इस धंधे में सीएमओ का एक नजदीकी कर्मचारी भी मिला हुआ है।
उसी नजदीकी के इशारे पर दलाल ने पीड़ित की मुलाकात टीबी विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी से कराई। संविदा कर्मी ने 50 हजार रुपये की मांग कर दी और कहा कि शुक्रवार या शनिवार तक कागज मिल जाएगा। चर्चा है कि उक्त संविदा कर्मी एक प्रशासनिक अधिकारी का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। यदि गहराई से जांच हो तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।
इस मामले पर सीएमओ ने मीडिया से कहा कि “ऐसा कोई काम नहीं कराया जाएगा। यदि नोडल स्तर पर भी यह कार्य किया गया है तो जांच कराकर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
काउंटर साइन के नाम पर 50 हजार रुपये लेते टीबी विभाग का संविदा कर्मी पकड़ा, सीएमओ के नाक के नीचे चल रहा ये खेल
May 23, 2026 12:18 PM
---Advertisement---



































