
मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के कार्यकाल के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर के फतहा घाट पर “विंध्य स्वर संध्या” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पंडित छन्नुलाल मिश्र काशी संगीत न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी,कोलकाता सहित अन्य शहरों से शास्त्रीय कलाकारों का आगमन होगा।जहा वे इस भव्य सांगीतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत सहित अन्य की मनमोहक प्रस्तुति पेश की जायेगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने और उसकी संरचना को लेकर नपाध्यक्ष ने पद्मभूषण स्व.छन्नूलाल मिश्र की पुत्री डॉ नम्रता मिश्रा एवं अन्य के साथ प्रधान कार्यालय पर बैठक की।इस मौके पर उन्होंने बताया कि सुबह ए बनारस की तर्ज पर इस कार्यक्रम को कराया जा रहा है। पंडित मिश्र जी कि स्मृति में एक मुक्तकाशीय मंच का उदघाटन भी किया जायेगा। वाराणसी में होने वाला कार्यक्रम आध्यात्मिक,सांस्कृतिक और संगीत परंपरा को जीवित रखता है तथा लोगों को प्रकृति,गंगा और भारतीय संस्कृति से जोड़ता है।उसी तरह इस कार्यक्रम को भी उसी तर्ज पर कराया जा रह है जिससे समाज के सभी वर्गों के लोग,युवा,स्टूडेेंट्स भी मीरजापुर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जानकर उससे जुड़ सकें तथा नगर के योग्य कलाकारो को मंच प्रदान किया जा सके ।कार्यक्रम की संरचना को लेकर यह बैठक की गई है।नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से यही अपील कि है अपने परिवारजनों के साथ आए और इस सांगीतिक संध्या का आनंद ले।

































