मीरजापुर 26 मई 2026- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के नवागत सचिव श्री आनन्द कुमार-11 ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर मीरजापुर का औचक निरीक्षण किए। दौरान निरीक्षण सचिव ने सम्प्रेक्षणगृह में प्रवासित किशोरो के बैरको, भोजनालय, भण्डारण, निरीक्षण किए।
जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही के सम्प्रेक्षण गृह में प्रवासित किशोरो से व्यक्तिगत मुलाकात किए। प्रवासित किशोरों से मुकदमों में पैरवी से सम्बन्ति विवरणों एवं अधिवक्ता होने अथवा न होने तथा दवा इलाज, पढ़ाई, खेलकूद, पेंटिंग, डान्स, बागवानी का प्रशिक्षण प्रतिदिन कराया जाना सन्तोषजनक नहीं पाया गया। अधीक्षक सम्प्रेक्षणगृह को निर्देशित किया गया कि अविलम्ब जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का पत्राचार करें और सम्प्रेक्षणगृह में प्रवासित किशोरो को उपरोक्त दवा इलाज, पढ़ाई, खेलकूद, पेंटिंग, डान्स, बागवानी का प्रशिक्षण प्रतिदिन कराया जाना सुनिश्चित करें और कृत कार्यवाही से अविलम्ब अवगत कराये।
उन्होने किशोर सम्प्रेक्षगृह के पाकशाला का अवलोकन किए जिसमें प्रवासित 43 किशोरो के लिए दाल, बाटी, चोखा, सलाद, पापड़ तैयार किया गया था जिसकी गुणवत्ता परखने के लिए चखे और अधीक्षक को निर्देशित किए कि सम्प्रेक्षण गृह में प्रवासित किशोरों को सुबह का नास्ता और मेनू दिन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदत्त किया जाए इसमें कोतहाई न हो और भण्डारण में मेनू के अनुसार सामग्री प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थें।
सचिव ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया कि पाकशाला व समस्त बैरकों एवं शौचालयों का नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाये।
निरीक्षण में डाटा आपरेटर श्री रंजीत कुमार, सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक, पी०एल०वी० इरफान अंसारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का किया औचक निरीक्षण
May 27, 2026 4:55 PM
---Advertisement---
































