---Advertisement---

मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज (MVASMC) में रचा इतिहास, 7 घंटे की जटिल सर्जरी से बची कैंसर मरीज की जान

May 25, 2026 5:59 PM
---Advertisement---

मिर्जापुर।माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (MVASMC) सम्बद्ध मंडलीय अस्पताल,मिर्ज़ापुर के चिकित्सको ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। शनिवार (23 मई 2026) को अस्पताल के इतिहास में संभवतः पहली बार 7 घंटे तक चली एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मचारीगण की टीम ने पेट के कैंसर (Stomach Cancer) से पीड़ित एक गरीब मरीज का सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है।
गरीब मरीज के लिए वरदान बनी ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’
पीड़ित मरीज की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, जिसके कारण वह महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने में पूरी तरह असमर्थ था। वह पिछले एक महीने से लगातार उल्टी होने और तेजी से वजन गिरने के कारण गंभीर स्थिति में चिकित्सालय में लाया गया था। ऐसे में ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ इस गरीब परिवार के लिए तारणहार बनी। इस योजना के अंतर्गत मरीज का यह बेहद जटिल और महंगा ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क (मुफ्त) किया गया।
इन चिकित्सकीय टीम की मेहनत से सफल हुआ ऑपरेशन
इस बेहद संवेदनशील ऑपरेशन को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के कुशल चिकित्सको , नर्सों और ओ0टी0 स्टाफ ने पूर्ण समर्पण के साथ अपना योगदान दिया :
मुख्य सर्जन: डॉ. राजेश सिंह (कैंसर स्पेशलिस्ट)
एनेस्थीसिया टीम: डॉ. चंदन एवं डॉ. सत्येंद्र
नर्सिंग इंचार्ज: मंजू
नर्सिंग टीम: शिवा, नरेश, कृष्णा, विवेक, प्रगति और स्मृति
ओटी तकनीशियन: मानिक एवं देवेंद्र
सहयोगी कर्मचारी: सत्येंद्र, विवेक और शिवशंकर

भीषड़ गर्मी में जहां एसी भी बेअसर था, इन सभी के कड़े परिश्रम और बेहतरीन आपसी तालमेल के कारण ही यह 7 घंटे लंबा चला ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।

सर्जरी के दौरान चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन की भी अहम भूमिका रही।
सीएमएस (CMS) डॉ. सचिन किशोर के द्वारा पूरे ऑपरेशन के दौरान अस्पताल और योजना के तहत मिलने वाली सभी जरूरी सुविधाएं और दवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं।
इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानाचार्य (Principal) प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह ने पूरी सर्जरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की आयुष्मान योजना और हमारे डॉक्टरों की प्रतिबद्धता के कारण आज एक गरीब कैंसर रोगी की जान बचाई जा सकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment