मा0 विधायक नगर ने अर्जुनपुर फीडर चालू कराने के साथ ही फुकरैती व विजयपुर में तत्काल मरम्मत कार्य पूर्ण करते हुए कल तक विद्युत बहाली कराने का दिया निर्देश
पेयजल आपूर्ति व विद्युत बहाली के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जल निगम, विद्युत व नगर पालिका के अधिकारियो के साथ बैठक कर रविवार की सांय प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत गांव में विद्युत आपूर्ति का दिया निर्देश
बिजली व पानी संकट पर मा0 विधायकगणो ने जताया कड़ा ऐतराज -मा0 विधायक नगर, मा0 विधायक मझवां एवं मा0 विधायक छानबे ने भी बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत व जलापूर्ति की समस्याओ से कराया अवगत
मीरजापुर 23 मई 2026- भीषण गर्मी के दृष्टिगत विगत दिनांक 13 मई 2026 की सांय आई तेज आंधी पानी से बिजली व्यवस्था को अभी तक शत प्रतिशत गांव में विद्युत आपूर्ति व पेयजल आपूर्ति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए सम्बन्धित अधिकारियो के साथ आपात बैठक कर कड़े शब्दो में कहा कि रविवार की सांय तक हर हाल में शत प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बहाल हो जानी चाहिए, कल के बाद शिकायते मिलने पर सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता के विद्युत एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही करते हुए उनके निलम्बन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जनपद में विद्युत आपूर्ति व पेयजल आपूर्ति को शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल के साथ जल निगम, विद्युत, नगर पालिका/पंचायत एवं जल निगम के कार्यदायी एजेंसियो के साथ बैठक कर पेयजल व विद्युत की समस्याओं को तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया।
बैठक मे मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने विधानसभा नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा अर्जुनपुर फीडर में विद्युत आपूर्ति की अधिक कटौती पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विजयपुर फीडर, फुकरैती सहित कोन विकास खण्ड के अन्य ग्रामो में विद्युत आपूर्ति की कटौती अधिक होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से न होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणो में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियो को बताया कि धनीपट्टी, यादव बस्ती, परवा में पानी नहीं आने की शिकायत है। पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त होने व अन्य किसी कारण पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए सत्यापन कराकर ठीक कराएं ताकि गर्मी के दिन में पेयजल आपूर्ति लोगो को मिल सके। अधिशासी अभियंता विद्युत के द्वारा बताया गया कि विजयपुर फीडर को दो दिवस के अन्दर सहीकराकर लो वोल्टेज की समस्या तथा विद्युत आपूर्ति को बहाल दिया जाएगा।
मा0 विधायक मझवां ने सुचिस्मिता मौर्या ने पड़री मार्केट, भोजपुर पहाड़ी, रामनगर सिकरी, अनंतराम पट्टी में विद्युत मरम्मत कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि रामपुर सिकरी और भोजपुर पहाड़ी आज ही सांय तक ठीक करा लिया जाएगा। पड़री मार्केट की विद्युत आपूर्ति ठीक हो गई है तथा अनंतराम पट्टी में कल तक मरम्मत कार्य पूर्ण हो सकेगा।
मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल ने भी अपने क्षेत्र में विद्युत बहाली व पेयजल आपूर्ति सही कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से बताया कि राजगढ़ के धनसिरिया में लगभग दो माह से अधिक विद्युत खराबी होने की शिकायत लम्बित है इसी प्रकार भीटी, नवडेहवा, धनसिरिया जो अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोर आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राजगढ़/मड़िहान को कड़े निर्देश दिया कि कल पहुंचकर स्ंवय निरीक्षण कर दो दिवस के अन्दर ठीक कराते हुए आख्या दे। बैठक में पेयजल परियोजनाओ के कार्यदायी एजेंसियो के द्वारा बताया गया कि डंगहर व सुमतिया पाण्डेय तथा जमालपुर ब्लाक के सुखौड़ा गोठौरा व रसूलपुर, राजगढ़ विकास खण्ड कूबा खुर्द, रामपुर डबही, अहुगी कला, गलरा व बरवा में लो वोल्टेज या विद्युत कभी कम कभी ज्यादा होने के कारण ट्यूबबेल नही चल पा रहे जिसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियो को जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जहां कही भी पाइप लाइन डैमेज हो या विद्युत दोष से खराब हो या अन्य किसी कारण से खराब हो उसे तत्काल ठीक कराकर प्रत्येक दशा में जलापूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओ पर विद्युत दोष के कारण अथवा लो वोल्टेज के कारण मशीन/ट्यूबबेल नहीं चल पा रहे है वहां पर जनरेटर के चलाकर पेयजल आपूर्ति की जाए। गर्मी के दिन पेयजल आपूर्ति की श्किायत किसी भी स्तर पर बर्दाशत नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दो में कहा कि संशाधन होने के उपरान्त भी पेयजल आपूर्ति लापरवाही नहीं ोर अपराध है सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि जल निगम/एजेंसियो के द्वारा किस-किस ट्यूबबेल पर आपरेटर रखे गए है नाम व मोबाइल नम्बर उपलब्ध करांए। प्रत्येक गांव के प्रत्येक पम्प पर अलग-अलग व्यक्ति/आपरेटर होने चाहिए। डी0पी0आर0 के अनुसार हर घर नल योजना में कितने कार्य अवशेष रह गए है उसकी सूची भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग 13 मई 2026 के बाद से अब तक प्राप्त शिकायतो में लम्बित 36 शिकायतो का निस्तारण आज ही सनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि अशिासी अभियंता जल निगम नगरीय व प्रत्येक नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सही रखें। अधिशासी अभिंयता विद्युत ने बताया कि आंधी पानी से डैमेज अब लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 33के0वी0 व 11 के0वी0 सभी फीडर वर्तमान में चालू हालत है। आंधी पर के बाद कुल प्राप्त 1587 शिकायतो में से 36 लम्बित है जो ही निस्तारण करा दिया जाएगा। अब तक दो हजार से अधिक टूटे पोलो को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कल सांय तक शत प्रतिशत विद्युत आपर्ति जपनद में संचालित कर दी जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम व द्वितीय, चुनार व मड़िहान, कछवां, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण व नगरीय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर गोवा लाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अहरौरा के अलावा उपरोक्त विभागो के सहायक अभियंता एजेंसियो के पदाधिकारी उपस्थित रहें।


































