मीरजापुर। माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के एनाटॉमी विभाग द्वारा “4जी विन्ध्यना 2026” का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने इम्ब्रायोलॉजी मॉडल, हिस्टोलॉजी रंगोली और बॉडी पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार, प्रो. विपिन कुमार, डॉ. प्रीति भटनागर, डॉ. पंकज पाण्डेय, डॉ. जयपाल, डॉ. क्षितिज, डॉ. आकांक्षा सहित अन्य चिकित्सा शिक्षकों ने छात्रों के मॉडल और रंगोली का बारीकी से अवलोकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों के बौद्धिक और कौशल विकास को बल मिलता है तथा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानकों के अनुसार अध्ययन की पुष्टि भी होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर विभाग को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम का आयोजन एनाटॉमी विभाग के डॉ. दुर्गेश सिंह और संयोजक डॉ. ईश्वर प्रसाद द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के लगभग 100 छात्र-छात्राओं सहित समस्त चिकित्सा शिक्षक, चिकित्सक और एनाटॉमी विभाग के कर्मचारी विकास, राकेश, श्यामबाबू, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विन्ध्य एना 2026 का सफल आयोजन, माँ विन्ध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज में रचा गया रचनात्मकता का संगम
May 23, 2026 7:26 PM
---Advertisement---
































