
मिर्जापुर, 18 मई 2026 ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को जब तापमान 44–45 डिग्री सेल्सियस को छू रहा था और मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया था, तब मिर्जापुर के कचहरी चौराहे पर राहत की एक ठंडी बयार बही।
पत्रकार प्रेस परिषद और यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, मिर्जापुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शरबत वितरण सेवा में तपती दोपहर में लगभग 1000 से अधिक राहगीरों और कामगारों ने अपनी प्यास बुझाई और चिलचिलाती धूप में राहत महसूस की।
इस सेवा पहल की अगुवाई यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिलाध्यक्ष जैसमिन लाल और पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने की।
जैसमिन लाल ने कहा,आज बड़ा मंगल का शुभ दिन है। भीषण गर्मी में समाज के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है। ऐसे अवसरों पर आगे आकर सेवा में हिस्सा लेना चाहिए।
अजय कुमार पांडे ने कहा, यह शुद्ध जनसेवा है। हम पत्रकार हैं, लेकिन समाजसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील है कि वे प्याऊ और शरबत वितरण जैसी पहल जरूर करें। मिलकर काम करेंगे तो गर्मी की मार कम होगी।
शरबत वितरण में निर्मल दुबे, नवीन कुमार घनश्यामी और ध्रुव पांडे ने सक्रिय सहयोग किया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, टुडे मिर्जापुर के पत्रकार ओम शंकर गिरी, विकास तिवारी, शिव भोला सिंह, सारिका दुबे, राहुल तिवारी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
लू के बीच यह सेवा न सिर्फ प्यास बुझाने का काम आई, बल्कि समाज में समरसता और सहयोग का संदेश भी दे गई।
































