स्वास्थ्य

मानक के अनुरूप न मिलने पर एडीशनल सीएमओ ने अपोलो चाइल्ड अस्पताल को दिया नोटिस।

(मीरजापुर) : राजगढ़ जनपद में चल रहे अवैध झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध पैथोलॉजी चलने एवं मरीजों की शोषण करने की शिकायत मिलने पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ बाजार…

06/05/2026
By dpdigitalsolution82@gmail.com

(मीरजापुर) :
राजगढ़
जनपद में चल रहे अवैध झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध पैथोलॉजी चलने एवं मरीजों की शोषण करने की शिकायत मिलने पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ बाजार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवधेश सिंह ने अपोलो चाइल्ड चिकित्सालय को मानक विहिन पाऐ जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।
जनता की शिकायती पत्र के आधार पर बुधवार को दोपहर में अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी झोलाछाप नोडल अवधेश कुमार सिंह ने राजगढ़ बाजार में अपोलो चाइल्ड निजी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वहां पर न तो प्रशिक्षित डॉक्टर नर्स और न तो उपकरण के साथ बेड भी अस्पताल के अनुकूल नहीं पाए गए । उपस्थित अस्पताल कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब किसी कारणों से अस्पताल नहीं पहुंच पाऐ है। कर्मचारी अस्पताल संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखा पाए। संतोषजनक उत्तर न मिल पाने पर उन्होंने अस्पताल के संचालक के नाम कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा। और कहा पक्ष न रखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब हो कि नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा क्षेत्र में चल रहे अवैध निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी का जनता के शिकायत पर लगातार 3 वर्षों से जांच किया जाता है। जांच के बाद सिर्फ कारण बताओ नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा जाता है। आजतक क्षेत्र के अवैध, मानक विहीन निजी अस्पतालों व पैथोलॉजियो के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों में अनिल पटेल व संतोष, रामजी,दीना, रामआशरे व अन्य का आरोप है कि अपर चिकित्सा अधिकारी जानबूझकर अवैध निजी अस्पतालों के संचालकों को हप्ते, दस दिन का समय देते हैं। ताकि मामले को ले, देकर रफादफा किया जा सके।क्षेत्र में चल रहे मानक विहीन अस्पतालों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के इलाज से आये दिन मरीज मौत के घाट उतर रहे हैं। संबंधित चुप है।
इस संबंध में एडीसनल सीएमओ नोडल झोला छाप अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता की मांग पर राजगढ़ अस्पताल में एक अस्पताल की जांच की गई और मानक के अनुरूप डॉक्टर और उपकरण न पाए जाने पर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।