---Advertisement---

एन डी कानवेंट स्कूल लखमापुर मिर्जापुर

May 6, 2026 9:48 AM
---Advertisement---

दो दिवसीय समर कैंप एडवेंचर का हुआ समापन

एन डी कान्वेंट स्कूल लखमापुर मिर्जापुर में दो दिवसीय समर कैंप एडवेंचर का आयोजन किया गया यह आयोजन 4 एवं 5 मई 2026 तक किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करना था यह आयोजन मानसिक विकास के साथ-साथ साहसिक क्रियाकलाप करने का अवसर दिया यह समर कैंप एडवेंचर के साहसिक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति के करीब रहने और चुनौतियों का सामना करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा आज समर कैम्प एडवेंचर के दूसरे दिन कैंप में शामिल प्रमुख गतिविधियां जिक जैक, बर्मा ब्रिज, लैडर क्रॉसिंग, कमांडो नेट, टनल क्रॉसिंग, गन शूटिंग, आर्चरी, जिपलाइन, टायर क्रॉसिंग, रस्सा कसी आदि गतिविधियां कराई गई यह आयोजन विन्ध्य एडवेंचर के कुशल प्रशिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा एवं आयुष सिंह जी द्वारा किया गया

मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सारिका सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप मे शंभू नाथ सिंह पूर्व प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट उत्तर प्रदेश ने मां सरस्वती को माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि शंभू नाथ सिंह जी ने छात्र छात्राओं को जीवन मे एडवेंचर की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यक्रम आयोजक श्री जोगेंद्र बहादुर सिंह जी ने इस अवसर पर बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया आए हुए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के सह आयोजक एवं संचालक महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रभु नारायण द्विवेदी जी ने प्रतिभागियों को एडवेंचर क्रियाकलाप को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दिया और विन्ध्य एडवेंचर टीम के साथ बच्चों को पुनः विन्टर कैम्प कराने का आश्वासन दिया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्रतिभागियों के गार्जियन उपस्थित रहे l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment