मा0 विधायकगण ने बढ़े हुए मानदेय पर बधाई देते हुए कहा कि और उत्साह से शिक्षा मित्र करेंगे कार्य, लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
मीरजापुर 05 मई 2026-विकास भवन, के सभागार में शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां श्रीमती सूचिस्मिता मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का वर्चुअल संबोधन (सजीव प्रसारण) भी सुना गया, जिसमें उन्होंने शिक्षामित्रों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकार मिश्र जी द्वारा कहा गया कि शिक्षामित्रों की बढे हुए मानदेय के खुशी के अवसर पर बधाई दी तथा शिक्षामित्र अब अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगें एवं मा0 विधायिका मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य द्वारा कहा गया कि हमारी सरकार ने आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय की भौतिक संरचना में परिवर्तन किया तथा शैक्षिक गुणवत्ता के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब की स्थपना की गयी उन्होंने शिक्षामित्रों के मानदेय को रू0 3000 से 18000 तक बढ़ाने की प्रशंसा व्यक्त की तथा हमारी सरकार शिक्षामित्रों के हित में सदैव कार्य करती रहेगी तथा मा0 विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय प्रदान कर उनके जीवन में खुशियों की नई सौगात दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय रू0 10,000/- से बढ़ाकर रू 18,000/- किया गया है जो उनके सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। शिक्षामित्रों को बढे हुए मानदेय रू0 18,000/- का प्रतीकात्मक चेक मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षामित्रों ने बढ़े हुए मानदेय के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर मा0 विधायक चुनार के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, मंडलायुक्त राकेश प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रविन्द्र शुक्ला तथा जिला समन्वयक सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।



































