लोकल / क्षेत्रीय समाचार

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण

मीरजापुर 28 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ई0वी0एम/वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।…

28/04/2026
By dpdigitalsolution82@gmail.com

मीरजापुर 28 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ई0वी0एम/वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तैनात सुरक्षा कमिर्यो को निर्देशित करते हुये कहा कि ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट को सुरक्षित वातावरण में रखा जाये। निरीक्षण के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अषोक त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से गिरीश दूबे, अपना दल एस से हेमंत बिन्द व संतोष विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रवि सोनकर, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, जिला उपाध्यक्ष बासपा से सद्दाम राइन, आम पार्टी से मनबोध दूबे उपस्थित रहे।