
आज दिनांक 14 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समाजवादी के सांसद महोबा अजेन्द्र सिंह लोधी ने 11 मई 2026 को अपशब्दों का प्रयोग किया था उसके विरोध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिन्तामणि मौर्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया । समाजवादी पार्टी गुंडों और अराजक तत्वों की पार्टी है । इनके नेताओं में संस्कार नाम की कोई चीज नहीं है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलामंत्री संध्या पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, पुनम कुमारी, भावना बरनवाल, सोनी द्विवेदी, प्रेमलता दूबे, शिखा अग्रवाल, सोनम चतुर्वेदी, सभासद बबीता मौर्या, प्रमिला अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया ।
कल दिनांक 13.05.2026 को आये हुए चक्रवाती तूफान में जो जन हानि हुई उसके क्रम में आज दिनांक 14.05.2026 को पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस लाइन में पहुँच कर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया । साथ में जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, रवीन्द्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, अमर बहादुर सिंह, जिला सह मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे उपस्थित रहे ।

































