राष्ट्रीय समाचार

सपा मजदूर सभा ने मनाया मजदूर दिवस

शहिदो को नमन कर दी श्रद्धांजलि सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति के अगुवाई में जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में श्रमिको के मौजूदगी में मजदूर दिवस मजदूरो का हथौडा,…

01/05/2026
By dpdigitalsolution82@gmail.com

शहिदो को नमन कर दी श्रद्धांजलि

सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति के अगुवाई में जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में श्रमिको के मौजूदगी में मजदूर दिवस मजदूरो का हथौडा, रींच, आदि औजार रखकर मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा की आज ही के दिन शिकागो में हजारो मजदूर शहिद हो गये थे। जिनके याद में आज हम उन्हें श्रद्धाजलि देकर नमन कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति ने कहा की मजदूरो से 8 घंटे ही काम लिया जाए। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा की सरकार मजदूरो के हित में कोई कार्य नही कर रही है। इस अवसर पर आधा दर्जन मजदूरो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मजदूर उत्तर प्रदेश से रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशो के लिए पलायन कर रहे है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में मजदूर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में सलीम बादशाह, जमाल अहमद, रवि सोनकर, दीनानाथ प्रजापति, चंदन यादव, जुम्मन खान, धंनजय सिंह, केशरीनदन शर्मा, बजरंगी पाल, अजित यादव, राजकुमार प्रजापति, आजाद विश्वकर्मा, विरेन्द्र यादव, पप्पू प्रजापति, अभय यादव आदि मौजूद रहे।