लोकल / क्षेत्रीय समाचार

मिर्जापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में बांटा शरबत

मिर्जापुर, 1 जून जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने डॉ. पटेल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लगातार तीन बार डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जब से वे अध्यक्ष बने हैं, उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है और सभी पदाधिकारियों को समान भाव से एकजुट रखने का काम किया है।
इसके अलावा सरदार पटेल तिराहा नारायणपुर में कार्यकर्ताओं ने डॉ. शिवकुमार पटेल के जन्मदिन पर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शरबत वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया।
बधाई देने वालों में गुलाबचंद पांडे, तुलसीदास गुप्ता, कन्हैयालाल पाठक, संदीप पटेल, रामराज भारती, सूर्यभान पटेल, विद्याधर पटेल, राम लखन मास्टर, बृजेश द्विवेदी, मारकंडे पाठक, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद कपिल कुमार सोनकर, कमर शाही, डॉ. दिनेश चौधरी, विजय दुबे पहाड़ी, रितेश मिश्रा, विनोद भारती, नई मोहम्मद, कैलाश प्रजापति, संतोष साहनी, राजू भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।