---Advertisement---

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की स्नातक-द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 16 मई से हो रही प्रारम्भ

May 15, 2026 1:41 PM
---Advertisement---

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर में कुलपति प्रो० शोभा गौड़ की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक दिनांक 14 मई, 2026 को आयोजित की गई।
बैठक में 16 मई से प्रारम्भ होने वाली परीक्षा से संबंधित समस्त बिंदुओं की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस सम्बंध में परीक्षा नियंत्रक ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16 मई, 2026 से प्रारम्भ होंगी। परीक्षा नकलविहीन, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्व की भाँति सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में सम्पन्न होगी। सभी केन्द्राध्यक्षों से अपेक्षा की गयी कि वे अपने परीक्षा केन्द्र के सभी सी०सी०टी०वी० कैमरों की जाँच सुनिश्चित कर लें जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
कुलपति ने निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा विद्यार्थियों को एक सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष परीक्षा-वातावरण उपलब्ध कराया जाए इसके लिए परीक्षा केन्द्रों से पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुचिता के साथ परीक्षाएँ सम्पन्न कराने की अपेक्षा की गयी। परीक्षाएँ शुचिता पूर्ण व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो इसके लिए मीरजापुर में 51, सोनभद्र में 32 तथा भदोही में 16 परीक्षा केन्द्रों के अतिरिक्त कुल 20 नोडल केन्द्र जिसमें मीरजापुर में 11, सोनभद्र में 5 एवं भदोही में 4 केन्द्र भी बनाये गये हैं।
बैठक में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों पर भी चर्चा हुई जिसमें परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर का लगभग 90 प्रतिशत परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है तथा शेष परीक्षाफल प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक प्राप्त न होने के कारण रुके हुए है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment