राष्ट्रीय समाचार

जनगणना-2027 के लिए हेल्पलाइन जारी, आपत्ति व सुझाव हेतु लैंडलाइन नंबर स्थापित

मीरजापुर, 24 अप्रैल 2026 — जनगणना-2027 के सुचारु संचालन के लिए जनपद स्तर पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने हेतु लैंडलाइन टेलीफोन नंबर स्थापित किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)…

25/04/2026
By dpdigitalsolution82@gmail.com

मीरजापुर, 24 अप्रैल 2026 — जनगणना-2027 के सुचारु संचालन के लिए जनपद स्तर पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने हेतु लैंडलाइन टेलीफोन नंबर स्थापित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला जनगणना सेल में 05442-297599 नंबर सक्रिय किया गया है।

इस नंबर पर जनपद के नागरिक जनगणना से संबंधित अपने सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति निर्धारित नंबर पर संपर्क कर अपनी बात सीधे दर्ज करा सकता है।