अंतरराष्ट्रीय समाचार

कानपुर रोड की ऐतिहासिक नजूल संपत्ति पर कब्जे की कोशिश, पादरी और चर्च को मिल रही धमकियां: ट्रस्ट ने सरकार से मांगी सुरक्षा

प्रयागराज कानपुर रोड स्थित मकान व प्लॉट नंबर 8 की ऐतिहासिक नजूल संपत्ति पिछले 80 वर्षों से कानूनी और न्यायिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। इस परिसर में पादरी ग्लेडविन मसीह चरण निवास करते हैं और उनके नेतृत्व में इंडियन नेशनल चर्च की प्रार्थना सभाएं नियमित रूप से आयोजित होती हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर की खाली भूमि पर समय-समय पर प्रार्थना सभाएं, भंडारे और सर्वधर्म सभाएं आयोजित होती रही हैं। इन आयोजनों में विभिन्न धर्मों के लोग शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते हैं।
हाल के दिनों में इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। आरोप है कि न तो कोई वैध सेल डीड हुई है और न ही किसी का वास्तविक कब्जा है, फिर भी कुछ लोग खुद को मालिक बताकर दावे कर रहे हैं।
कस्टोडियन ऑफ चर्च एस्सेट्स ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि कुछ अधिवक्ता फर्जी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पादरी ग्लेडविन मसीह चरण और चर्च से जुड़े लोगों को डरा धमका रहे हैं।
इस विवाद को लेकर ट्रस्ट के सदस्य खुलकर विरोध कर रहे हैं। ट्रस्ट ने सरकार से मांग की है कि इस ऐतिहासिक चर्च, पादरी ग्लेडविन मसीह चरण और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा नजूल संपत्ति को अवैध कब्जे से बचाया जाए।

मुख्य न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सीधे अपने ईमेल पर प्राप्त करें।